Dausa: Road blocked by dumping mud on Gokulpura-Nalawas road, villagers upset-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा: गोकुलपुरा-नालावास सड़क पर मिट्टी डालकर रास्ता रोका, ग्रामीण परेशान

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 जुलाई 2025 5:09 PM (IST)
दौसा: गोकुलपुरा-नालावास सड़क पर मिट्टी डालकर रास्ता रोका, ग्रामीण परेशान
दौसा। दौसा जिले में गोकुलपुरा-नालावास सड़क मार्ग पर कुछ लोगों ने डंपर से मिट्टी डालकर न केवल आम रास्ता बंद कर दिया है, बल्कि सड़क किनारे बनी पक्की नाली को तोड़कर सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुँचाया है। इस हरकत से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। शंभू लाल गोकुलपुरा और जिलाध्यक्ष सुखराम बारवाल ने बताया कि लालसोट से चाकसू सड़क मार्ग के पास चल रहे नाली निर्माण खुदाई कार्य से निकाली गई मिट्टी को डंपरों में भरकर गोकुलपुरा-नालावास मुख्य सड़क के बीचों-बीच डाल दिया गया है। आधा दर्जन से अधिक डंपर मिट्टी डाले जाने से यह महत्वपूर्ण मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। इस वजह से आने-जाने वाले राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अब झांपदा होकर लंबी दूरी तय करके श्यामपुरा आना-जाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और ऊर्जा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे महिला, पुरुष और स्कूली बच्चों को साथ लेकर ग्राम पंचायत श्यामपुरा कलां मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement