Dausa Police found 112 kg silver in a parcel packed in the bus worth around Rs 65 lakh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा पुलिस को बस में पैक पार्सल में मिला 112 किलो चांदी, कीमत 65 लाख करीब

khaskhabar.com: रविवार, 17 मार्च 2024 8:10 PM (IST)
दौसा पुलिस को बस में पैक पार्सल में मिला 112 किलो चांदी, कीमत 65 लाख करीब
दौसा। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद रविवार को महवा थाना पुलिस ने आगरा से चूरू जा रही बस से 112 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने टीकरी जाफरान के समीप नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई कर जेवरात जब्त कर लिए। दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में कई जगह नाकाबंदी प्वॉइंट बनाए गए हैं। भरतपुर बॉर्डर से पहले टीकरी जाफरान के पास नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान भरतपुर की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस को रुकवाकर उसकी जांच की गई। बस में दो कट्टों में पैक पार्सल की जांच करने पर उसमें चांदी के जेवरात मिले। चांदी की कीमत 65 लाख रुपए आंकी गई है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि बस से ले जाई जा रही करीब 65 लाख की 112 किलो चांदी बरामद हुई है। इसके बारे में बस यात्रियों से जानकारी ली, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। चांदी को जब्त मालिक की पड़ताल जारी है। गौरतलब है कि 2023 में भी महवा पुलिस ने बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर बरामद किए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement