Advertisement
दौसा : कुर्की वारंट से सहमे अधिकारी, गायब हुआ ऑफिस स्टाफ

नसबंदी फेल का मामला
ग्राम कल्याणपुरा निवासी गुड्डी देवी ने लालसोट के सरकारी अस्पताल में नसबंदी करवाई थी। लेकिन नसबंदी के बाद भी वह गर्भवती हो गईं और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। गुड्डी देवी ने कई बार शिकायत की, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने अदालत का रुख किया। स्थायी लोक अदालत ने गुड्डी देवी को 70 हजार रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया।
चिकित्सा विभाग ने इसमें से 30 हजार रुपए का भुगतान किया, लेकिन 40 हजार रुपए अब भी बकाया हैं। ब्याज सहित यह राशि बढ़कर 45,214 रुपए हो गई। अदालत ने बार-बार आदेश देने के बावजूद बकाया भुगतान न होने पर कुर्की वारंट जारी किया।
अधिकारियों की लापरवाही बनी मुसीबत
कुर्की वारंट जारी होने के बाद भी अधिकारियों द्वारा आदेश की पालना में ढिलाई बरती गई। कुर्की कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की गैर-मौजूदगी और गाड़ी हटाने की कोशिशें उनकी मंशा पर सवाल खड़े करती हैं।
यह घटना सरकार और प्रशासन के सिस्टम में जवाबदेही की कमी को उजागर करती है। कोर्ट अब यह तय करेगा कि चिकित्सा विभाग को यह 15 दिन की मोहलत दी जाए या नहीं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


