Dausa, Lalsot. Illegal opium cultivation exposed, 350 plants seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 350 पौधे जब्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 मार्च 2025 10:20 PM (IST)
अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 350 पौधे जब्त
दौसा, लालसोट। पुलिस ने नगरियावास गांव में छापेमारी कर अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। 350 हरे अफीम के पौधे डोडे सहित जब्त किए गए हैं। इस मामले में खेत के खातेदार महेश, रमेश, रामकेश और हरकेश पुत्र रामसहाय मीना के खिलाफ कार्रवाई की गई है। थानाधिकारी श्रीकिशन ने बताया कि तहसीलदार अमितेश मीना और पटवारी मिश्रीलाल मीना ने सूचना दी थी कि नगरियावास गांव के खसरा नंबर 14 में सौंफ की फसल के बीच अफीम की खेती की जा रही है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो खेत में हरे अफीम के पौधे डोडे सहित उगे मिले। राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार, खेत महेश, रमेश, रामकेश और हरकेश के नाम पर दर्ज है। पुलिस ने अफीम के पौधों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई, फिर 350 पौधों को जड़ समेत उखाड़कर जब्त किया। तौल करने पर इनका कुल वजन 1 क्विंटल 41 किलोग्राम निकला।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी श्रीकिशन के साथ राजेश कुमार, सीताराम, बनैसिंह, महेंद्र कुमार, लहरीलाल, प्रवीण कुमार, सांवरमल और रामनिवास शामिल थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement