Dausa: Executive Committee of Lord Devnarayan Temple Jodhpuriya Trust Formed, Satveer Chavadi Appointed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा : भगवान देवनारायण मंदिर जोधपुरिया ट्रस्ट की कार्यकारिणी गठित, सतवीर छावड़ी बने ट्रस्ट के प्रवक्ता

khaskhabar.com: शनिवार, 25 जुलाई 2026 6:11 PM (IST)
दौसा : भगवान देवनारायण मंदिर जोधपुरिया ट्रस्ट की कार्यकारिणी गठित, सतवीर छावड़ी बने ट्रस्ट के प्रवक्ता
दौसा। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भगवान देवनारायण मंदिर जोधपुरिया ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इसमें दौसा जिले के अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के युवा अध्यक्ष सतवीर छावड़ी को ट्रस्ट में 'प्रवक्ता' पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। देव धाम जोधपुरिया में आयोजित एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं आरएएस (RAS) अधिकारी नरेश गुर्जर तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं। मनोनयन के बाद ट्रस्ट के नवनियुक्त प्रवक्ता सतवीर छावड़ी ने ट्रस्ट के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा-"मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करूंगा। भगवान देवनारायण के आदर्शों और दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज तथा संगठन की निस्वार्थ सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।"
इस अवसर पर गुर्जर समाज और ट्रस्ट से जुड़े कई वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सतवीर छावड़ी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement