Dausa. Absconding accused arrested in illegal gravel transportation case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध बजरी परिवहन मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 10 फ़रवरी 2025 7:44 PM (IST)
अवैध बजरी परिवहन मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
दौसा। लालसोट थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अशोक कुमार मीना को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी श्रीकिशन ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार पुत्र प्रमातीलाल मीना, निवासी मुही थाना बसवा, धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट व 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में फरार था। जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर लगाम कसने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया था। बीते 24 जनवरी को पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन रोकने के लिए गंगापुर तिराहा, लालसोट पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान सवाई माधोपुर की ओर से आ रहे एक डंपर को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय डंपर की गति तेज कर दी और लालसोट कस्बे की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर किसी तरह डंपर को रोका, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचा
घटना के बाद लालसोट पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। थानाधिकारी श्रीकिशन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एएसआई रामफूल, जितेन्द्र, लहरीलाल और रामनिवास शामिल थे। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी अशोक कुमार मीना को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध खनन गिरोह से और कौन-कौन जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement