Advertisement
दुर्घटनाग्रस्त एम17 हेलीकॉप्टर का डाटा रिकॉर्डर बरामद

वेलिंगटन के सूत्रों ने कहा कि ग्रुप कप्तान वरुण सिंह शौर्य चक्र से सम्मानित हैं, जो हेलीकॉप्टर दुर्घटना के दौरान 60 प्रतिशत जल गए।
दुर्घटनास्थल पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति रविकुमार ने आईएएनएस को बताया था कि दो लोगों को छोड़कर बाकी सभी जवानों के शव जल गए हैं।
ब्लैक बॉक्स हेलीकॉप्टर की अंतिम उड़ान स्थिति और अन्य पहलुओं के बारे में डेटा प्रकट कर सकता है।
हालांकि ब्लैक बॉक्स उड़ान डेटा रिकॉर्डर को चमकीले नारंगी रंग में चित्रित किया जाता है और यह उड़ान डेटा और कॉकपिट वातार्लापों को रिकॉर्ड करता है।
हेलिकॉप्टर के अवशेषों की आगे की फोरेंसिक जांच से यह भी पता चल सकता है कि क्या दुर्घटना के बाहरी कारण थे।
बुधवार को जनरल रावत और उनकी पत्नी सहित 14 लोगों के साथ भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने सुलूर हवाई अड्डे से उड़ान भरी और कुन्नूर में उतरने से कुछ मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


