Data Protection Bill : Minister Ravi Shankar Prasad says, Data can not be taken without anyone consent Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्यक्ति की अनुमति बगैर डेटा नहीं लिया जा सकता, करोड़ों रुपए जुर्माने का प्रावधान : प्रसाद

khaskhabar.com: बुधवार, 11 दिसम्बर 2019 7:37 PM (IST)
व्यक्ति की अनुमति बगैर डेटा नहीं लिया जा सकता, करोड़ों रुपए जुर्माने का प्रावधान : प्रसाद
विपक्ष द्वारा उठाए गए सर्विलांस के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत, दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक है। उन्होंने कहा, हम (सरकार) नागरिकों के निजता के अधिकार व उनके डेटा की रक्षा कर रहे हैं। नागरिकों की अनुमति के बगैर उनका विवरण नहीं लिया जा सकता अन्यथा करोड़ों रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। विपक्ष के दावे कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि निजता को किसी व्यक्ति का मूलभूत अधिकार के तौर पर बरकरार रखा जाना चाहिए, को संदर्भित करते हुए मंत्री ने कहा कि सदस्य सही हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि एक भ्रष्ट व्यक्ति के पास निजता का अधिकार नहीं होता है। प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आधार मामले में खुद ही जोर देते हुए कहा था कि हमें निश्चित ही डेटा संरक्षण कनून लाना चाहिए। इसलिए, यह सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश है कि हमें निश्चित ही डेटा संरक्षण कानून को लाना चाहिए।
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार यह विधेयक लेकर अचानक नहीं आई है और उसने यह निर्णय लेने से पहले सुप्रीम कोर्ट के प्रतिष्ठित न्यायाधीश बी.एन. श्रीकृष्णा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। उन्होंने कहा, उन्होंने सदस्य समिति का भी गठन किया था। उन्होंने बड़े पैमाने पर पूरे देश से परामर्श लिया था। कम से कम 2000 परामर्श हमें प्राप्त हुए थे। चर्चा के बाद, हम यहां आए हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement