डांडिया रास आज, बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा रहेंगी आकर्षण का केन्द्र
khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 11:11 AM (IST)
बीकानेर। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मिडटाउन द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर मां जगदम्बा के चरणों में हाई वाल्टेज डांडिया रास-2016 का आयोजन पूगल रोड स्थित माखन भोग में शनिवार रात को होगा। क्लब प्रवक्ता रघुवीर झंवर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही होगी। नोरा ने बाहुबली व रॉकी हैडसम सहित अनेक हिन्दी, तमिल, तेलगु फिल्मों में काम किया है। वे प्रसिद्ध टीवी शो बिग बॉस व झलक दिखला जा में भी अभिनय कर चुकी हैं। क्लब अध्यक्ष शेखर आचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम से आए धन का प्रयोग रोटरी के सेवा कार्यों में किया जाएगा। डांडिया चेयरमैन श्रीलाल चांडक ने बताया कि कार्यक्रम का दूसरा आर्कषण लाइव डीजे व ऑर्केस्ट्रा रहेगा।