Dancers Dream had to jive to the beats costly inset, gave notice to the organizer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डांसर सपना के ठुमके लगवाना पड़ा महंगा, आयोजक को नोटिस थमाया

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 7:50 PM (IST)
डांसर सपना के ठुमके लगवाना पड़ा महंगा, आयोजक को नोटिस थमाया
कैथल। हरियाणा स्वर्ण जंयति पर कैथल में ढांड रोड स्थित अमृत पैलेस में बेबी चाय विक्रेता द्वारा हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी का आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम विवादों की भेंट चढ़ गया। सपना का डांस दिखाने के लिए आयोजकों द्वारा 600-600 रुपए की टिकट बेचने की सूचना मिलने पर सेल टैक्स विभाग ने आयोजकों को नोटिस थमा दिया है। सेल टैक्स विभाग ने नोटिस भेजकर 10 दिन में जवाब देने के लिए कहा गया, वहीं चाय विक्रेता एवं आयोजक का कहना है कि उन्होंने तो सिर्फ 5 व 11 किलोग्राम चाय पर ही टिकट व सीट नंबर की पेशकश की थी। सपना का डांस देखने के लिए 600-600 रुपए लेकर पैलेस में एंट्री करवाने पर आयोजक कुलदीप पाई का कहना है कि उन्होंने किसी से पैसे नहीं लिए। उन्होंने ने तो सिर्फ चाय खरीदने वालों को टिकट दी थी। पैलेस के गेट पर कौन लोग टिकट काट रहे थे और कौन लोग बिल्ले लगा-लगाकर खड़े थे, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!
यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement