महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक नए ऐक्ट का मकसद है अश्लीलता पर लगाम लगाना और
वर्कप्लेस पर महिलाओं की सुरक्षा करना। नए कानून के मुताबिक अगर कोई स्टाफ
मेंबर, बार ओनर या कस्टमर किसी डांसर को छूने, उनके साथ डांस करने, उन्हें
पैसे या कोई और कीमती सामान देने की कोशिश करता है तो उसे छह महीने की जेल
और 50,000 हजार रुपये जुर्माना, या फिर दोनों हो सकते हैं। जल्द ही इस
ऐक्ट के कायदे-कानूनों को सुप्रीम कोर्ट भी भेजा जाएगा। नए नियम के मुताबिक
जरूरी शर्तें न मानने पर डांस बारों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।