मुंबई। डांस बार में जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर डांस बार में ठुमका लगाया तो आपकी खैर नहीं। ऐसा करने पर छह महीने की जेल हो सकती है। इतना ही नहीं, आप पर 50,000 रुपये जुर्माना भी लग सकता है। अगर आप अपनी सीट छोडक़र उठे और डांस करने के अंदाज में चहलकदमी की तब भी आपको जुर्माने और जेल की सजा झेलनी पड़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि डांस बारों को अब न तो डिस्क का लाइसेंस मिलेगा और न ही ऑर्केस्ट्रा का। हाल ही में बजट सत्र के दौरान डांस बारों को रेग्युलेट करने के नए कानून बनाए गए जिसके तहत अब एक ही बार को तीन तरह के लाइसेंस नहीं दिए जाएंगे। किसी भी बार को अब सिर्फ एक लाइसेंस ही दिया जाएगा। सिर्फ पब या डिस्क में ही लोगों को ड्रिंक करके डांस करने की इजाजत होती है। बार ओनर पहले ही इन शर्तों पर सहमत हो चुके हैं। अब डांसर और कस्टमर बिल्कुल अलग-अलग रहेंगे और अपने दायरों से बाहर नहीं आएंगे।