Damaniit Singh of Barnala won silver medal in junior Asian championship-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बरनाला के दमनीत सिंह ने जूनियर एशियन चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 जून 2018 8:32 PM (IST)
बरनाला के दमनीत सिंह ने जूनियर एशियन चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
चंडीगढ़। बरनाला शहर के एथलीट दमनीत सिंह मान ने जापान के शहर गीफू में चल रही 18वीं एशियन जूनियर एथलैटिकस चैंपियनशिप में रजत पदक कर राज्य और देश का नाम चमकाया है। दमनीत सिंह मान ने हैमर थ्रो इवेंट में 74.06 मीटर थ्रो फैंक कर रजत पदक जीता। इस इवेंट में भारत के ही एक और एथलीट आशीष जाखड़ ने 76.86 मीटर थ्रो फैंक कर स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने एथलीट दमनीत सिंह को इस सम्मान प्राप्ति पर बधाई दी। उन्होंने स्वण पदक जीतने वाले भारत के ही दूसरे एथलीट आसीश जाखड़ को भी बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए गौरव वाली बात है कि एशियाई स्तर के मुकाबले में पहली दोनों पुजीशनें भारत के हिस्से आईं हैं। खेल मंत्री ने दमनीत के प्रशिक्षक और जापान में इवेंट के दौरान उसके साथ गए डा.सुखराज सिंह को भी मुबारकबाद देते हुए इस प्राप्ति का श्रेय प्रशिक्षक और माता पिता को दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दमनीत भविष्य में सीनियर वर्ग में भी राज्य क ा नाम रोशन करेगा और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में देश के लिए पदक जीतेगा। जि़क्रयोग्य है कि दमनीत सिंह मान जिसने पिछले महीने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संधू पत्ती, बरनाला से 12वींे पास की है, ने पिछले वर्ष कीनिया के शहर नैरोबी में जूनियर विश्व चैंपियनशिप के हैमर थ्रो इवेंट में भी रजत पदक जीता था। दमनीत के पिता स.बलदेव सिंह मान भी अपने समय के प्रसिद्ध एथलीट रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement