धर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की तिब्बत की राजधानी ल्हासा से भारत में शरण लेने के लिए हिमालय के दुर्गम इलाकों में की गई 14 दिनों की पैदल यात्रा पर आधारित हिंदी फिल्म रिलीज की गई है। दलाई लामा ने यह यात्रा आज से तकरीबन 57 साल पहले की थी।
मुंबई स्थित रंगरेज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘एस्केप ऑफ द दलाई लामा’ का दूसरा और अंतिम भाग 22 जुलाई को ‘एपिक’ चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश की मनोरम स्पीति घाटी में फिल्माई गई फिल्म मात्र 15 दिनों में पूरी कर ली गई थी। फिल्म विश्वभर में सम्मानित बौद्ध भिक्षु की अद्भुत जिंदगी और संघर्ष पर आधारित है।