Dacoit Dhansingh along with five accomplices arrested for demanding extortion of five crores from land trader-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भू-कारोबारी से पांच करोड़ की फिरोती मांगने के आरोप में डकैत धनसिंह पांच साथियों सहित गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 7:24 PM (IST)
भू-कारोबारी से पांच करोड़ की फिरोती मांगने के आरोप में डकैत धनसिंह पांच साथियों सहित गिरफ्तार
भीलवाड़ा । गुलाबपुरा पुलिस ने अजमेर जिले के भू-कारोबारी विनोद नागौरी को अगवा कर उसके साथ मारपीट करने, पांच करोड़ की फिरोती मांगने के आरोप में ईनामी डकैत धनसिंह को अपने पांच साथियो सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार विजय नगर निवासी भू-कारोबारी विनोद नागौरी को विगत 27 जुलाई को गुलाबपुरा थाना क्षेत्र से डकैत धनसिंह ने अपने साथियो सहित अगवा कर जंगल में ले जाकर मारपीट की साथ ही नागौरी से नकदी व सोने की चेन छीनकर पांच करोड़ की फिरौती मांगी। इस घटना के बाद नागौरी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, रिपोर्ट से नाराज डकैत धनसिंह ने अपने साथियों को भेजकर भू-कारोबारी नागौरी के उपर पिस्टल से फायरिंग करवाई मगर गोली भू-कारोबारी को न लगकर वाहन को लगी। इसको लेकर नागौरी ने विजयनगर थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई। डकैत ने क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फेसबुक पेज पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए अवैध फिरौती वसूली की योजना को अंजाम दिया। पुलिस ने बदमाशों को पकडने के लिये कई जगह छापेमारी की। मगर बदमाश हाथ नहीं लगें। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरूवार को 29 मील चैराहे पर बदमाशों के वाहन को घेर लिया। पुलिस ने धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र प्रणपाल सिंह उर्फ जोगेन्द्र सिंह राजपूत निवासी लोरडी विजयनगर (अजमेर), प्रदीप पुत्र रतन सिंह राजपूत निवासी जामोला थाना मसूदा ब्यावर, राहुल उर्फ भवानी सिंह पुत्र गजराज सिंह राठौड़ निवासी जामोला, लेखराज पुत्र रणजीत जाट निवासी सुडास माताजी का खेड़ा थाना मसूदा, सतपाल सिंह पुत्र गणपत सिंह राठौड़ निवासी सिंघावल हाल समेलिया चित्तौडगढ को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से पिस्टल बरामद की। पुलिस के अनुसार पकडे गये सभी आरोपियो पर कई केस दर्ज है। साथ ही इन पर भीलवाड़ा पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा है। इन अपराधियों को पकडने में गुलाबपुरा थाना प्रभारी सुगन सिंह, एएसआई नेतराम, दिवान दिपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुभाष, अमरचन्द, संजय सिंह, रामनिवास, रविन्द्र, श्रवण, जितेन्द्र सिंह, बिसन सिंह व दिनेश कुमार का योगदान रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement