cyrus mistry accuses ratan tata of efforts to sell TCS Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रतन टाटा पर मिस्त्री का आरोप, टीसीएस बेचने की थी तैयारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 नवम्बर 2016 8:16 PM (IST)
रतन टाटा पर मिस्त्री का आरोप, टीसीएस बेचने की थी तैयारी
मिस्त्री के बयान में रतन टाटा पर बडा आरोप लगाया गया है। बयान में कहा गया है कि एक बार रतन टाटा ने आईबीएम का टीसीएस को खरीदने का प्रस्ताव लेकर जेआरडी टाटा से मिले थे। उस समय टीसीएस के तत्कालीन प्रमुख एफसी कोहली को ह्वदय संबंधी परेशानी थी और जेआरडी ने आईबीएम की डील के बारे में बात करने से मना कर दिया था क्योंकि कोहली अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कोहली ने जेआरडी को भरोसा दिलाया था कि टीसीएस का भविष्य उ”वल है और टाटा ग्रूप को इसे नहीं बेचना चाहिए। इसके बाद जेआरडी ने आईबीएम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इस तरह रतन टाटा के हाथों में भी टीसीएस बिकते-बिकते बची थी। वाडिया ने टाटा को भेजा मानहानि नोटिस... साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाने के बाद से टाटा ग्रुप में चल रहा घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल उद्योगपति नुस्ली वाडिया ने टाटा संस को मानहानि का एक नोटिस भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मानहानि का नोटिस भेजने के पीछे की मुख्य वजह टाटा संस पर छवि खराब करने का आरोप बताया गया है। नुस्ली टाटा स्टील के अलावा टाटा केमिकल्स और टाटा मोटर्स में लंबे समय से इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं।
नुस्ली ने यह कार्रवाई टाटा संस की ओर से टाटा स्टील के बोर्ड को भेजे उस नोटिस के बाद की है,जिसमें तमाम आरोप लगाते हुए होल्डिंग कंपनी ने वाडिया को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से हटाने की मांग की थी। उनका मानना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप तथ्यहीन,झूठे और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाले हैं। वहीं टाटा संस का कहना है कि कंपनी उनके नोटिस का उचित जवाब देगी।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement