Advertisement
अच्छे स्वास्थ्य और नशा मुक्त जिले के लिए चलाई साइकिल

रैली के बाद स्टेडियम में सभी साइकिलिस्ट को आमजन को जागरूक कर नशा मुक्त जिला बनाने के लिए जिला कलेक्टर ने शपथ दिलाई। इस दौरान 15 साइकिलिस्ट को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीता चौधरी, नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार मनोज गोयल सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
खेल प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
राजीव गांधी स्टेडियम के इंडोर हाॅल में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें एडीएम उम्मेदी लाल मीना, खेल अधिकारी शमशेर सिंह सहित अन्य खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा दिखाई। वाॅलीबाॅल में चार टीमों के बीच मैच हुए। यहां पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मैचों में पुलिस लाइन टीमों ने राजीव गांधी स्टेडियम की टीमों को हराया। साथ ही, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भू-अभिलेखागार भवन में शतरंज प्रतियोगिता हुई, जिसमें लगभग 120 खिलाड़ियों ने खेल दिखाया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


