Cycle rally organized under Satrangi Week-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सतरंगी सप्ताह के तहत साईकिल रैली का हुआ आयोजन

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 नवम्बर 2023 2:21 PM (IST)
सतरंगी सप्ताह के तहत साईकिल रैली का हुआ आयोजन
झालावाड़। विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर स्वीप अभियान के तहत् आयोजित किए जा रहे सतरंगी सप्ताह के पांचवे दिन आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से ‘‘मताधिकार का प्रयोग करेंगे, वोट करेंगे, वोट करेंगे’’ नारा व कलर थीम पीला पर आधारित साईकिल रैली का आयोजन राजकीय खेल संकुल से मिनी सचिवालय तक किया गया। साईकिल रैली को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हुकुमचन्द मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली राजकीय खेल संकुल से मोटर गैराज, बड़ा बाजार, मंगलपुरा, पंचमुखी बालाजी, बस स्टेण्ड, निर्भय सिंह सर्किल से होती हुई मिनी सचिवालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के माध्यम से आमजन को आगामी 25 नवम्बर को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान जिला साईकिल संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा द्वारा उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई। रैली में जिला साईकिल संघ के विभिन्न सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा, स्वीप सहप्रभारी जीतमल नागर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हेमराज पारेता, शरीरिक शिक्षक अलीम बेग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement