Cyber ​​gang defrauding American citizens online busted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिकी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश, 10 व्यक्तियों को किया डिटे

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 2:26 PM (IST)
अमेरिकी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश, 10 व्यक्तियों को किया डिटे
जयपुर,। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल एवं स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में जयपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को भांकरोटा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक कॉल सेंटर पर दबिश देकर 8 युवकों एवं 2 युवतियों सहित कुल 10 व्यक्तियों को डिटेन किया गया है। तकनीकी सहायता के नाम पर करते थे ठगी
स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आईफोन की तकनीकी समस्या दूर करने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को अपने जाल में फंसाकर उनके बैंक खातों की गोपनीय जानकारी हासिल करते थे। श्री ओमप्रकाश ने बताया कि कॉल सेंटर में कार्यरत व्यक्ति X-Lite सॉफ्टवेयर एवं TFN नंबरों के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों से संपर्क करते थे। आईफोन में तकनीकी समस्या आने पर उसका समाधान करने के नाम पर ग्राहकों को बातचीत में उलझाया जाता था तथा उनसे सहायता के नाम पर शुल्क वसूला जाता था।
बैंक अधिकारी बनकर हासिल करते थे बैंक खातों की जानकारी

स्पेशल पुलिस कमिश्नर बताया कि गिरोह में शामिल एक युवती बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से बातचीत करती थी और उन्हें विश्वास में लेकर उनके बैंक खातों से संबंधित गोपनीय जानकारी हासिल करती थी। इसके बाद बैंक खातों की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप में साझा की जाती थी। गिरोह के संचालक इन जानकारियों का दुरुपयोग कर खातों से रकम निकाल लेते थे।

मौके से 19 मोबाइल और 12 लैपटॉप बरामद

ओमप्रकाश ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके से 19 मोबाइल फोन, 12 लैपटॉप तथा भारी मात्रा में लैपटॉप एक्सेसरीज बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह द्वारा अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपए की ऑनलाइन ठगी की जा रही थी। मामले में गिरोह के संचालकों, नेटवर्क तथा ठगी की रकम के संबंध में गहन जांच की जा रही है। ओमप्रकाश ने बताया कि सीएसटी की एनडीपीएस टीम की सूचना पर कॉल सेंटर पर दबिश दी गई। साथ ही, अग्रिम कार्रवाई के लिए भांकरोटा थाना पुलिस को डिटेन किए गए सभी व्यक्तियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में गिरोह के अन्य संपर्कों, संचालकों तथा वित्तीय लेनदेन से संबंधित पहलुओं की जांच भी की जा रही है।
इन्हें किया गया डिटेन
हर्ष चौहान (27 वर्ष) पुत्र दिनेश चौहान, निवासी गांव खेड़ी सुल्तान, जिला झज्जर, हरियाणा।
कृष्ण (28 वर्ष) पुत्र देव, निवासी गांव नलबाड़ी, जिला बक्सा, असम।
आकाशी लाबा (30 वर्ष) पुत्र राजीव लाबा, निवासी गांव खोपलासी, जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल।
खोजा (27 वर्ष) पुत्र मातीतशी, निवासी गांव पोखमंजरी, जिला मेलयूरी, नागालैंड।
केवी (24 वर्ष) पुत्र जैपोनी, निवासी गांव अखीको, जिला मेलयूरी, नागालैंड।
निशांत (24 वर्ष) पुत्र संजय, निवासी गांव फरुखनगर, जिला गुरुग्राम, हरियाणा।
रविंद्र कुमार (31 वर्ष) पुत्र राजपाल सिंह, निवासी गांव पाटोदा, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा।
अंकित (24 वर्ष) पुत्र सुरेश, निवासी गांव खेड़ी सुल्तान, जिला झज्जर, हरियाणा।
दिया गुरुजी (25 वर्ष) पुत्री सुरजू गुरुजी, निवासी गांव खोपलासी, जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल।
लिशीनी (25 वर्ष) पुत्री अदानी, निवासी गांव मऊ, जिला सेनापति, मणिपुर।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement