Curfew from Kashmir completely removed, but not sropped stones, protests-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर में झडपों में एक मौत,दर्जनों जख्मी

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 2:27 PM (IST)
कश्मीर में झडपों में एक मौत,दर्जनों जख्मी
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कर्फ्यू हटाए जाने के बाद बुधवार को सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों के बीच अधिक हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अधिकारियों और चश्मदीदों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में पथराव करती भीड़ व सुरक्षाबलों के साथ झड़प में दानिश अहमद (18) की मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि नदिहाल गांव में एक अनियंत्रित भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पैलेट छोड़े और आंसू गैस के गोले दागे। लेकिन भीड़ हटने को तैयार नहीं थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गोली चलाई। इसमें कई लोगों की घायल होने की खबरें भी आ रही है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement