Crowd in the Saras fair of Rajivika -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजीविका के सरस मेले में लग रही भीड़

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 मार्च 2022 07:50 AM (IST)
राजीविका के सरस मेले में लग रही भीड़
जयपुर । राजधानी जयपुर के जवाहर कला कला केंद्र में चल रहे राजीविका सरस मेले के चौथे दिन भी ख़रीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पाद लोगों द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं। यहाँ आकर लोग न केवल इन उत्पादों की ख़रीदारी कर रहे हैं बल्कि उन्हें बनाए जाने के तरीक़े भी लाइव डेमो मंच पर जाकर देख रहे हैं। मेले में इन उत्पादों के साथ ही फ़ूड स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां आगंतुक विभिन्न प्रकार के लोक व्यंजन राजस्थानी भोजन, क़ैर सांगरी, भेलपूरी, डाल बारी चूरमा, मक्का-बाजरे की रोटी आदि का स्वाद भी ले रहे हैं। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा आयोजित हो रहे राजीविका सरस राष्ट्रीय क्राफ़्ट मेले में देश भर के स्वयं सहायता समूह के महिलाओं अपने राज्य विशेष की उत्पाद के साथ भाग ले रहीं हैं। जिससे जवाहर कला केंद्र में लघु भारत का दृश्य उपस्थित हो गया है। 29 मार्च तक चलने वाले इस मेले में प्रवेश निःशुल्क है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement