crop insurance scheme protest in all districts haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फसल बीमा योजना के खिलाफ इनेलो के सभी जिलों में 8 से प्रदर्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 06 अगस्त 2016 8:40 PM (IST)
फसल बीमा योजना के खिलाफ इनेलो के सभी जिलों में 8 से प्रदर्शन
चंडीगढ़। फसल बीमा योजना लागू करने और इस योजना के नाम पर किसानों के खातों से जबरदस्ती पैसे काटे जाने के विरोघ में इनेलो किसान प्रकोष्ठ की ओर से 8 अगस्त से 11 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रर्दशन होगा। इन विरोध प्रर्दशनों के बाद संबंधित जिला उपायुक्तों के माध्यम से सरकार के नाम एक मांगपत्र भेज कर किसानों के खातों से जबरदस्ती काटी जा रही राशि बंद किए जाने की मांग की जाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि रोजाना पांच जिलों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे और इन प्रदर्शनों का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को यमुनानगर, हिसार, झज्जर, गुडगांव व महेंद्रगढ में, 9 अगस्त को अंबाला, सिरसा, पानीपत, मेवात व कैथल में, 10 अगस्त को कुरूक्षेत्र, सोनीपत, जींद, रेवाडी व भिवानी में और 11 अगस्त को करनाल, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, रोहतक व पलवल में विरोध प्रर्दशन आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement