crop insurance fraud accused absconding Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फसल बीमा घोटाला : 61 लोग फरार होने से मचा हडकंप

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 2:13 PM (IST)
फसल बीमा घोटाला : 61 लोग फरार होने से मचा हडकंप
बाद में जांच में यह आशंका सही पाई गई। इसमें आठ शाखा प्रबंधक सहित सुपरवाइजर, समिति प्रबंधक और सहायक प्रबंधक को जिम्मेदार माना गया। बैंक के अधिकारी-कर्मचारी जुलाई में एक साथ छुट्टी पर गए थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। बैंक के आला अधिकारी उनसे संपर्क की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अब बैंक प्रबंधन का कहना है कि कर्मचारी अचानक अवकाश लेकर गायब हैं, जितने दिन की छुट्टी लेकर गए थे, उसकी अवधि भी खत्म हो चुकी है। उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, यदि संपर्क नहीं हुआ तो एक सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कर उन्हें पद से हटाने की कार्रवाई करेंगे। पुलिस सभी फरार आरोपियों को तलाश रही है। घोटाले के 60 आरोपियों में से एक आरोपी हरदा जिले की मसनगांव समिति के सहायक प्रबंधक अखिलेश पाटिल को एक अन्य घोटाले के मामले में हरदा पुलिस ने गिरफ्तार किया और फसल बीमा घोटाले के मामले में भी उनकी गिरफ्तारी दिखा दी। जैसे ही यह जानकारी इस घोटाले में शामिल अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को लगी, वे भी डर गए वे अग्रिम जमानत के प्रयास में 11 जुलाई से एक साथ अवकाश लेकर भूमिगत हो गए।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement