crop insurance fraud accused absconding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फसल बीमा घोटाला : 61 लोग फरार होने से मचा हडकंप

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 2:12 PM (IST)
फसल बीमा घोटाला : 61 लोग फरार होने से मचा हडकंप
होशांगाबाद। मध्यप्रदेश में साल 2011 में हरदा-होशंगाबाद में फसल के नुकसान के बाद किसानों मुआवजा देने में करोड रुपए का घोटाला सामने आया है। इस मामले में गिरफ्तारी के डर से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के 4 शाखा प्रबंधक, 4 पर्यवेक्षक सहित समिति प्रबंधक, सहायक समिति प्रबंधक और सुपवाइजर समेत 61 लोगों के अचानक फरार होने से हडक़ंप मच गया है। दरअसल, वर्ष 2011 में खरीफ फसल में नुकसान के बाद किसानों को मिले मुआवजे के समायोजन में आडिट के दौरान घोटाला पकड़ा गया। इसमें हरदा की 48 सोसायटियों में करीब 28 करोड़ रुपए के भुगतान में सात करोड़ रुपए के गबन होने की आशंका आडिट में जाहिर की थी।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement