आजमगढ़। एक युवती की हत्या कर फेंका गया शव
बरामद हुआ। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। काफी प्रयास के बाद भी मृतका
की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल आशंका यही लगाई जा रही है कि बलात्कार के बाद उसकी
हत्या की गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव सिधारी थानाक्षेत्र के हुसेनगंज में बरामद
हुआ। मृतका अज्ञातमहिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। गांव के लोगों ने पोखरे के
पास नाले में महिला का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर
पहुंच गयी और शव बाहर निकलवाया। मृतका का सिर ईंट से कुचकर उसकी हत्या की गयी थी।
इसके साथ ही वह पूरी तरह से नग्नावस्था में थी। यही वजह है कि लोग यह कयास लगा रहे
कि बलात्कार के बाद पहचान छुपाने के लिए बलात्कारियों ने उसकी हत्या कर दी होगी।
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया। पूछे जाने पर सिधारी थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा कि इस मामले में अभी वह
कुछ नहीं बता सकते। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थितियां
स्पष्ट हो सकेंगी।