Cracked joke on PM Modi and landed in jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महंगा पडा पीएम मोदी पर कमेंट करना, पहुंचा जेल

khaskhabar.com:
महंगा पडा पीएम मोदी पर कमेंट करना, पहुंचा जेल
नीमच। अगर आप फेसबुक पर फोटो अपलोड और कमेंट करते है तो आप सम्भल जाएंगे। क्योंकि छोटी सी मजाक आपको जेल पहुंचा सकी है। एक ऐसा ही मामला एमपी के नीमच से सामने आया है। यहां पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार, बघाना में रहने वाले रवि प्रकाश चौरसिया के खिलाफ नमो ग्रुप के अध्यक्ष रोशन वर्मा ने शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि नमो ग्रुप की तरफ से हनुमान जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री और नमो गु्रप की फेसबुक पोस्ट शेयर की गई थी। इस पोस्ट पर रवि चौरसिया ने अभद्र और अशोभनीय कमेंट किया था। रोशन वर्मा की तरफ से आपत्तिजनक कमेंट का स्क्रीन शॉट्स सहित सारी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 506, 507 और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement