CPR training provided at the community hall-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर : सामुदायिक भवन में सीपीआर दी ट्रेनिंग, इमरजेंसी में इंसान को कैसे बचाया जाए?

khaskhabar.com: रविवार, 28 सितम्बर 2025 4:07 PM (IST)
जोधपुर : सामुदायिक भवन में सीपीआर दी ट्रेनिंग, इमरजेंसी में इंसान को कैसे बचाया जाए?
जोधपुर। चरणजीत सिंह छाबड़ा अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि अभी पिछले दिनों एक व्यक्ति आकस्मिक बेहोश हुआ और समय रहते उपचार नहीं मिला और अस्पताल में मृत घोषित किया गया। समय रहते यदि सीपीआर दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। वरिष्ठ नागरिक महासमिति जोधपुर संस्था से जुड़े डॉक्टर राजेंद्र जी तातेङ सीपीआर मेंन गुरुजी को सामुदायिक भवन में अपनी सेवाएं ट्रेनिंग देने हेतु बुलाया गया। जिसमें उन्होंने सभी वरिष्ठ जनों को CPR ट्रेनिंग देकर विस्तृत रूप से समझाना गया की आकस्मिक स्थिति में किसी भी व्यक्ति कि जान को केसे बचाया जा सकता है। हमारी संस्था से जुड़े डाक्टर राजेंद्र जी द्वारा सीपीआर ट्रेनिंग सामुद्रिक भवन में अपनी सेवाएं दी गयी जिसमें वरिष्ठ जनों ने CPR देने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। सीपीआर ट्रेंनिंग लेकर भविष्य में किसी भी व्यक्ति के काम आये।
डॉक्टर राजेंद्र जी तातेड वरिष्ठ समाजसेवी तो है ही जिन्होंने अपना जीवन इस CPR ट्रेनिंग सेवा में लगाया हुआ है। कार्यक्रम के पश्चात स्क्रीन संबंधित डॉक्टर एस के पुरोहित द्वारा हमेशा की तरह निशुल्क सेवा व परामर्श भी दिया गया।
कार्यक्रम के लिए विशेष सहयोग कार्य महेंद्र पाल सिंह छाबड़ा,नंद किशोर व्यास. त्रिलोक राम चौधरी. सुरेश आसेरी,संदीप धनकड,विनोद मिर्धा, जबर सिंह साँखला, ओम प्रकाश कौशिक, एडवोकेट बी एल वैश्नव, प्रह्लाद राम गोयल, बी एल व्यास, अशोक ओस्तवाल, राजेंद्र गहलोत,तेजेन्द्र सिंह,श्री पाल काला, दोलत कुम्भट, पठान खान, देवेन्द्र सांखला, ओम प्रकाश वर्मा, राहुल चौहान इत्यादि का रहा l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement