Cows are true foundation of our lives-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गौ माता हमारे जीवन का सच्चा आधार: साध्वी चारू

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 3:08 PM (IST)
गौ माता हमारे जीवन का सच्चा आधार: साध्वी चारू
झुंझुनूं। यहां चिराणा में चल रही गौ कथा में साध्वी चारू गोपाल ने कहा कि हमें गौ को पशु नहीं मानना चाहिए। यह तो एक प्रकार का दैवीय तत्व है। इसमे ब्रह्मांड के समस्त देवी-देवताओं का निवास है। गौ के दुग्ध इत्यादि के साथ मल-मूत्र भी पवित्र है। यह विभिन्न रोग एवं व्याधियों मे कारगर है। लेकिन, आमजन गौ माता को सिर्फ दूध के उपयोग जितना ही मानते हैं। कथा मे साध्वी ने बालाजी के धरती पर आगमन के उद्देश्य की कथा को भी बताया। साथ ही गौ सेवा को संतान प्राप्ति का मार्ग भी बताया। साध्वी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन भी गौ सेवा के समान महत्वपूर्ण है। साध्वी ने प्रेसवार्ता में कहा कि गायों को कत्लखानों में बड़े पैमाने पर काटा जा रहा है। इसके लिए आमजन में जागरुकता की कमी को कारण बताया। गौ कथा के तीसरे दिन महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। कथा 30 नवम्बर तक चलेगी । गौ कथा मे विभिन्न रोगों का उपचार शिविर भी लगाया गया। कथा में सुरेश पटेल, शंभुदयाल शर्मा, सुशील अग्रवाल, भवानी सिंह, अंकित पारीक, अंकित बोहरा, जितेंद्र सैन, रणवीर सिंह, गोपाल सिंह, रामदेव जांगिड़ एवं आनंद सिंह आदि मौजूद थे। खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement