Advertisement
खुले कुएं में गिरने से गाय की मौत, गौशाला की मांग तेज, ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया

स्थानीय लोगों ने बताया कि गढ़ी बाजना क्षेत्र में गौशाला नहीं होने के कारण आवारा गौवंश चारे और पानी की तलाश में इधर-उधर भटकता रहता है। इससे आए दिन ऐसे हादसे सामने आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक महीने में खुले कुओं और जल स्रोतों में गिरकर गौवंश की मौत की यह तीसरी घटना है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव परौआ सहित पूरे गढ़ी बाजना क्षेत्र में शीघ्र गौशाला स्थापित की जाए तथा सभी खुले कुओं और बोरवेल पर सुरक्षा के लिए मुंडेर और जाली लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


