Cow devotee Kothari filed nomination papers, will become a challenge for BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गौभक्त कोठारी ने भरा नामांकन पत्र, भाजपा के लिये बनेंगे चुनौती

khaskhabar.com: शनिवार, 04 नवम्बर 2023 8:14 PM (IST)
गौभक्त कोठारी ने भरा नामांकन पत्र, भाजपा के लिये बनेंगे चुनौती
भीलवाडा । विधानसभा चुनाव 2023 के तहत शनिवार को भीलवाडा शहर विधानसभा क्षेत्र से आरएसएस के कदावर नेता एवं गौभक्त अशोक कोठारी ने नामांकन भरकर चुनाव लडने की घोषणा कर दी है। कोठारी के पर्चा भरने से ही शहर भाजपा में खलबली मच गई है। वही शहर से मधूबाला महाजन,पूर्व नगर परिषद सभापति ओम नराणीवाल,बृजराज कृष्ण उपाध्याय इत्यादि ने नामाकन पत्र दाखिल किया है। वहीं आसीन्द विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जब्बर सिंह सांखला,सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लादू लाल पितलिया,मांडल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजस्व मंत्री रामलाल जाट,आसीन्द से कांग्रेस प्रत्याशी हगामी लाल मेवाड़ा,जहाजपुर से भाजपा प्रत्याशी गोपीचन्द मीणा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी राजस्व मंत्री रामलाल जाट के नामांकन के अवसर पर आयोजित सभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी,युवा नेता प्रघुमन सिंह,याकुब मोहम्मद,राजेन्द्र त्रिवेदी सहित कई उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement