Advertisement
कोविड-19: 5000 कम्युनिटी हेल्थ असिस्टेंट को ट्रेनिंग देने का कार्यक्रम शुरू

लांच के अवसर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम दिल्ली में एक ऐसे मेडिकल यूथ फोर्स को तैयार करना चाहते हैं, जो किसी भी स्वास्थ्य आपदा से लड़ने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि इस ट्रेनिंग के बाद हमारे हेल्थ असिस्टेंट न केवल आपदा से लड़ने के लिए तैयार होंगे बल्कि सामान्य दिनों में जरूरत पड़ने पर अपने परिवारजनों और आस-पास के लोगों को भी मेडिकल सहायता दे पाएंगे।
उपमुख्यमंत्री ने साझा किया कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए 4 दिन के भीतर ही 1.5 लाख लोगों ने आवेदन किया। ये इस कोर्स के प्रति लोगों के उत्साह को दिखाता है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 5000 लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी, लेकिन हमारा प्रयास रहेगा कि हम चरणबद्ध तरीके से बाकी के लोगों को भी ट्रेनिंग दें।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस ट्रेनिंग कोर्स की बहुत ज्यादा जरूरत है। ये ट्रेनिंग हमारे ट्रेनीज के लिए रोजगार के अवसर भी खोलेगा, क्योंकि स्वास्थ के क्षेत्र में काफी बड़े स्तर पर हेल्थ असिस्टेंट की जरूरत है।
दिल्ली सरकार 500-500 के बैच में कुल 5000 कम्युनिटी हेल्थ असिस्टेंट को ट्रेनिंग देगी। ट्रेनिंग के बाद सभी हेल्थ असिस्टेंट को एक सर्टिफिकेट के साथ मेडिकल किट भी दिया जाएगा। इस मेडिकल किट में ब्लड प्रेशर जांचने की मशीन, थमार्मीटर व ऑक्सीमीटर होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


