Advertisement
ज्ञानवापी मामले में तहखाने की छत पर नमाज रोकने से अदालत का इनकार

सिविल जज (सीनियर डिवीजन) हितेश अग्रवाल की अदालत द्वारा याचिका खारिज करने पर हिंदू पक्ष ने निराशा जाहिर की। उसने अदालत से कहा कि याचिका तो खारिज कर दी गई, लेकिन अगर कभी छत ध्वस्त हो गई और कोई जानलेवा हादसा हुआ, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
हिंदू पक्ष ने अब जिला अदालत में जाने का फैसला कर लिया है, जिससे स्पष्ट है कि अब इस मामले में कानूनी लड़ाई लंबी खिंच सकती है।
कानपुर की आकांक्षा तिवारी, लखनऊ के दीपक प्रकाश शुक्ला, अमित कुमार और सुविद प्रवीण ने 16 दिसंबर 2023 को यह कहते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था कि व्यास जी का तहखाना बहुत पुराना और जर्जर हो चुका है। इसके पिलर भी कमजोर हैं। नमाजियों के यहां आने-जाने से गंभीर हादसा हो सकता है, जो कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों के आने पर रोक लगाई जाए और उन्हें यहां नमाज अता करने से रोका जाए।
हिंदू पक्ष की इस याचिका के विरोध में मुस्लिम पक्ष ने भी एक याचिका दाखिल कर दी थी। मुस्लिम पक्ष ने हिंदू पक्ष द्वारा दी गई सभी दलीलों को सिरे से खारिज कर दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


