couples hanged dead in Mathura-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मथुरा में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाई

khaskhabar.com: रविवार, 13 मई 2018 08:11 AM (IST)
मथुरा में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाई
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ही बिरादरी के एक प्रेमी जोड़े के शव पेड़ की डाल पर एक ही फांसी के फंदे पर लटकते हुए पुलिस ने बरामद किया है। गोवर्धन थानाध्यक्ष संसार सिंह राठी ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के महारौली में खेत में लगे एक पेड़ से एक ही फांसी के फंदे पर लटकते हुए कांशीराम (23) और गुड्डन (20) के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रेमी जोड़ा एक ही बिरादरी के हैं और प्रथम ²ष्टया लड़की की शादी दूसरी जगह तय किए जाने से दोनों का कथित तौर पर फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या किया जाना प्रतीत होता है। राठी ने बताया कि पुलिस ऑनर किलिंग के बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement