Counting for university student elections tomorrow, first result will arrive at 2PM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनावों के लिए मतगणना कल, पहला परिणाम 2 बजे आएगा

khaskhabar.com: सोमवार, 10 सितम्बर 2018 6:18 PM (IST)
यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनावों के लिए मतगणना कल, पहला परिणाम 2 बजे आएगा
जयपुर। जोधपुर की जेएनयू यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के चुनावों में मतदान हो गया। मतदान का प्रतिशत 44 फीसदी रहा। राजस्थान के समस्त विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों की मतगणना सवेरे 11 बजे शुरू होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना के बाद सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के परिणामों की घोषणा की जाएगी। राजस्थान विश्वविद्यालय के डीएसडब्लू कार्यालय से सुबह यूनिवर्सिटी से मतपेटियां कड़ी सुरक्षा के बीच संघटक कॉलेजों में रवाना की जाएगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली मतगणना में सबसे पहला परिमाम लॉ कॉलेज और आरआर प्रतिनिधि का सामने आएगा, क्योकि यहां मतदाता कम होने की बजह से मतगणना सबसे पहले पूरी होती है। वहीं कल संभी संघटक कॉलेजों में मतपेटियां कड़ी सुरक्षा के बीच यूनिवर्सिटी से रवाना की जाएगी। मतगणना के दौरान सभी प्रत्याशी मतगणना कक्ष में मौजूद रहेंगे। बता दें कि कल मतगणना का परिणाम आने के बाद सभी जीते हुए प्रत्याशियों के शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement