Advertisement
हर ईवीएम की जांच पड़ताल करें काउंटिंग एजेंट : आम आदमी पार्टी

ट्रेनिंग में मौजूद लोकसभा प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने कहा कि हम सबके अंदर एक शक आ गया है कि जिस तरीके से पूरे देश और दिल्ली में मतदान हुआ है, एग्जिट पोल उसके उलट दिखाए जा रहे हैं। हमने यह फैसला लिया है कि अपने काउंटिंग एजेंट को हर परिस्थिति के लिए तैयार करना है। काउंटिंग के दौरान होने वाली तकनीकी चीजों के बारे में एजेंटों को अवगत कराया गया है। काउंटिंग एजेंटों को यह सुनिश्चित करना है कि जो ईवीएम बॉक्स खुले हैं, वह बॉक्स उसी बूथ के होने चाहिए। काउंटिंग एजेंट को कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट और वीवीपैट यूनिट का नंबर भी मिलाना है। कब बॉक्स आखिरी बार खुला और कब आखिरी बार बंद किया गया है, इन सारी चीजों को चेक करना है। फार्म 17सी पर जो जानकारी दी गई है, उसका मिलान करना है।
उन्होंने कहा कि हमने अपने काउंटिंग एजेंट को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि किसी भी तरह की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। ट्रेनिंग एजेंट को किसी भी तरीके से गलत बात को नहीं मानना है। अगर आपकी ईवीएम के नंबर का मिलान नहीं हो रहा है तो तुरंत अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। जो ईवीएम खुल रही है, उसकी सील के साथ कोई छेड़खानी तो नहीं की गई है? जब मशीन को खोला जाएगा तो उसकी टाइमिंग का मिलान करना है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


