counterfeit currency worth 8 lakh seized in ujjain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उज्जैन में 8 लाख के नकली नोट बरामद

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 9:27 PM (IST)
उज्जैन में 8 लाख के नकली नोट बरामद
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की पुलिस ने आठ लाख रूपये के नकली नोटों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, ये आरोपी घर में दो-दो हजार के नकली नोट छापते थे। पुलिस ने नोट छापने में प्रयुक्त होने वाले कंप्यूटर व अन्य सामाग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक मनोहर वर्मा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, पीपलीनाका क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर दो हजार रूपये का नकली नोट चलाते हुए दो युवकों को पकडा था। उनसे की गई पूछताछ के आधार पर महाकाल थाना क्षेत्र के एक मकान में दी गई दबिश में दो अन्य को गिरफ्तार किया और इस घर से आठ लाख के नकली नोट बरामद किए। यह सभी नोट दो-दो हजार के थे। वर्मा के मुताबिक पुलिस ने कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर, नोट छापने के कागज सहित अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस ने जो नोट बरामद किए हैं, वे सभी अलग-अलग नंबर के हैं। आरोपियों के पास ऎसा सॉफ्टवेयर भी मिला है, जिससे वे नोट का नंबर बदल लिया करते थे। (आईएएनएस)

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement