Councilors raised chaos on cleanliness in the meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने मचाया हंगामा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अप्रैल 2017 4:34 PM (IST)
बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने मचाया हंगामा
भीलवाड़ा। नगर परिषद में स्वच्छ राजस्थान के ब्रांड एंबेसेडर और डूंगरपुर सभापति के.के. गुप्ता ने पार्षद व परिषद अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान कांग्रेस व भाजपा पार्षदों ने सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए जमकर हंगामा मचाया। बैठक में पार्षद पंकज श्रोत्रिय, शहजाद, आदि ने आरोप लगाया कि शहर में सफाई व्यवस्था माकूल नहीं है, जिससे चारों और गंदगी फैली है। इस गुप्ता ने कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी काम नहीं करेगा, वह यहां से जाने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि पार्षदों की शिकायतें जायज है और इसे गंभीरता से लिया जाएगा। पार्षदों की शिकायतों को स्थानीय निकाय विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात भी गुप्ता ने कही। बैठक में एडीएम सिटी आनंदीलाल वैष्णव, सभापति ललिता समदानी, उपसभापति मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement