Advertisement
निगम के पास नहीं थी होटलों की सूची, विधानसभा अध्यक्ष ने लगाई फटकार

देवनानी ने अफसरों से जानकारी ली कि कितनी होटल व गेस्ट हाउसों ने फायर एनओसी ली हुई है। कितनों ने एनओसी नहीं ली है। जिन्हें एनओसी जारी की गई है, निगम ने उसकी अंतिम बार जांच कब की थी, वर्तमान में होटल में फायर फाइटिंग सिस्टम की क्या स्थिति है। आपातकाल में अग्निकांड से निपटने के क्या इंतजाम हैं? क्या वर्तमान होटल तक छोटे-बड़े अग्निशमन जा सकते हैं और आग बुझाने के लिए क्या वैकल्पिक इंतजाम हो सकते हैं।
देवनानी ने इन होटल व गेस्ट हाउस को जारी किए जा रहे बिजली व पानी के कनेक्शनों की भी जानकारी ली। उन्होंने टाटा पावर को निर्देश दिए कि वे यह सूची बनाएं कि होटल को स्वीकृत लोड क्या हैं और वहां वर्तमान में क्या लोड चल रहा है। स्वीकृत लोड से ज्यादा लोड खींचने वालों को नियमानुसार कैसे लोड बढ़ाया जा सकता है। कितनी मंजिल के लिए लोड स्वीकृत किया गया था और मौके पर कितना चल रहा है। उन्होंने निर्देशित किया अब से जो भी पानी व बिजली के कनेक्शन जारी हों, वे तभी जारी किए जाएं जब निगम उस भवन को पूर्णता (कंपलीशन) सर्टिफिकेट दे दे।
देवनानी ने निर्देशित किया कि पिछले साल एक मार्केट में आग लगने के बाद निगम ने क्या एहतियाती कदम उठाए। उसके बाद भी लापरवाही हुई है तो संबंधित अफसर की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने कहा कि निगम के अफसर विभिन्न विभागों के साथ टीम बनाकर यह कार्रवाई करे और समयबद्ध रूप से काम करें। जिन होटलों ने फायर एनओसी नहीं ली है, उन्हें निर्धारित समयावधि में फायर एनओसी दिलवाई जाए। फिर भी एनओसी कोई नहीं लेता है तो उसे सीज किया जाए।
देवनानी ने यह भी निर्देश दिए कि अगर कोई होटल या गेस्ट हाउस बिना निर्माण स्वीकृति, बिना फायर एनओसी के चल रहा है तो यह सुरक्षा की दृष्टि से भी चिंताजनक है। इसे तुरंत बंद करवाया जाए। होटलों व बहुमंजिला भवनों में विद्युत सेफ्टी उपकरण लगाना भी अनिवार्य किया जाए। बैठक में कार्यवाहक आयुक्त नित्या के., अजमेर डिस्कॉम के चीफ इंजीनियर मुकेश बाल्दी, उपायुक्त अनीता चौधरी, कीर्ति कुमावत, अभियंता रमेश चौधरी सहित निगम, टाटा पावर व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


