Advertisement
जाकिर नगर में कोरोंटाइन मौलाना साद क्राइम ब्रांच से मरकज में मिलेगा
-70-1586537039-437405-khaskhabar.jpg)
आईएएनएस के पास मौजूद इन तमाम सनसनीखेज खुलासों पर मामले की जांच कर रही अपराधा शाखा डीसीपी ज्वाय टिर्की से लेकर एसीपी अरिवंद तक कोई भी खुलकर बोलने को राजी नहीं है। हाँ, क्राइम ब्रांच की टीम के ही जिम्मेदार सदस्यों में से कुछ ने कहा, मौलाना साद का पता ठिकाना उनके द्वारा ही उपलब्ध करा दिया गया है। हमारे नोटिस के जबाब मिल गये हैं। जरुरत के हिसाब से कभी भी आरोपियों को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी जाये। हमने सभी आरोपियों को दिल्ली में ही रहने को कहा है। सभी के नाम पते ठिकाने हमारे पास हैं। अभी हमें फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की कुछ रिपोर्ट्स का इंतजार है। साथ ही कुछ मोबाइल नंबरों की सीडीआर क्रॉस-कनेंटिंग का काम किया जा रहा है।
मरकज मुख्यालय से छापे के दौरान लैपटाप्स के साथ अपराध शाखा के हाथ क्या कुछ लगा? पूछे जाने पर अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा, लैपटॉप नहीं मिला है। हमने अभी कुछ कागजी दस्तावेज लिये हैं। कई विजिटर रजिस्टर मिले हैं। साथ ही वो वीडियो भी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री भेजी है, जिसमें जमात के कर्ताधतार्ओं को एसएचओ निजामुद्दीन चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
तबलीगी मामले में और किन किन लोगों से पूछताछ होगी? पूछे जाने पर अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा, लिस्ट बहुत लंबी है। मौलाना साद अपना जबाब भिजवा चुके हैं। साथ ही हम सबसे पहले स्थानीय सरकारी निकाय, इलाका एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अफसरों कर्मचारियों के बयान भी दर्ज कर रहे हैं। ताकि उसी आधार पर मुकदमे में नामजद आरोपियों से पूछताछ संभव हो सके।
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



