Advertisement
Coronavirus in India: बीते 24 घंटों में सामने आए 48 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 1,183 मौत

यह लगातार 19वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए। भारत में 23 मार्च को 47,262 मामले दर्ज किए गए थे जबकि 22 जून को भारत में 42,640 मामले दर्ज किए गए।
कोरोना के सक्रिय मामले अब 6 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 5,95,565 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,94,493 मौतें हुई हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 64,818 लोगों अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,91,93,085 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 31,50,45,926 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 61,19,169 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, 24 जून तक कोविड-19 के लिए 39,95,68,448 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 17,35,781 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


