Coronavirus in India: More than 14 thousand cases were reported in the last 24 hours, 30 people died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 14 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 30 लोगों की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 29 जून 2022 2:31 PM (IST)
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 14 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 30 लोगों की मौत
नई दिल्ली। भारत में बुधवार को बीते 24 घंटों के दौरान 14,506 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए, जो मंगलवार को सामने आए 11,793 से काफी अधिक हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय ने दी। इसी अवधि में, कोरोना वायरस से 30 लोगों की मौत हुई। जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,25,077 हो गया है। वहीं, 11,574 मरीज महामारी से ठीक भी हुए हैं। कोविड 19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,28,08,666 हो गई है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.56 प्रतिशत है। इस बीच, भारत का डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 3.35 प्रतिशत हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.30 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,33,659 कोविड टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 86.19 करोड़ से अधिक हो गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement