Coronavirus : IIM-Lucknow postpones convocation ceremony-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोरोना वायरस के चलते IIM का दीक्षांत समारोह रद्द

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 मार्च 2020 12:59 PM (IST)
कोरोना वायरस के चलते IIM का दीक्षांत समारोह रद्द
लखनऊ। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ का दीक्षांत समारोह रद्द कर दिया गया है। इस 21 मार्च को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाना था। प्रबंधन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, दीक्षांत समारोह में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल होना था। यह कार्रवाई स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देश पर की गई है। स्थिति सामान्य होने पर प्रबंधन की ओर से इसकी अगली तिथि निर्धारित कर घोषित की जाएगी। जारी पत्र के कहा गया है कि वहीं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार बड़ी संख्या में जिस कार्यक्रम में लोगों को उपस्थित होना हो, ऐसे कार्यक्रमों से बचने को कहा गया है। इसलिए दीक्षांत समारोह को स्थगित किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement