Corona Virus: Dalai Lama Canceled All Programs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Corona Virus : दलाई लामा ने सभी कार्यक्रम रद्द किए

khaskhabar.com: सोमवार, 09 मार्च 2020 2:04 PM (IST)
Corona Virus : दलाई लामा ने सभी कार्यक्रम रद्द किए
धर्मशाला। कोरोनो वायरस (कोविड-19) के प्रकोप के मद्देनजर एहतियात के तौर पर वरिष्ठ तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने अपने सभी कार्यक्रम अनिश्चितकाल के लिए रद्द करने की सोमवार को घोषणा की है। उनके कार्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर कहा है, "एहतियात के तौर पर दलाई लामा के सभी कार्यक्रमों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है। धन्यवाद।" इसके साथ ही सोमवार को यहां होने वाले उनके प्रवचन को भी रद्द कर दिया गया है। वहां जुटे हजारों लोग जिनमें ज्यादातर पश्चिमी देशों और एशियाई लोग हैं, वे हर साल हिमालय के पहाड़ी शहर में दलाई लामा के प्रवचन सुनने के लिए यहां आते हैं।
इसके अलावा यहां से 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित सिधबाड़ी में स्थित करमापाज ग्यिुतो तांत्रिक मोनास्टिक यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर इसे एक महीने के लिए बंद कर दिया है।
दलाई लामा साल 1959 में तिब्बत से भारत आ गए थे। वह सबसे पहले उत्तराखंड के मसूरी में करीब एक साल तक रहे। इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश के इस शहर में चले आए और अब यहीं रहते हैं।
--IANS

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement