Advertisement
कोरोना वायरस - 300 से अधिक प्रयोगशालाओं में प्रतिदिन 55 हजार जांच की क्षमता

उन्होंने बताया कि पहले निजी सुरक्षा उपकरण और एन-95 मास्क विदेशों से मंगाए जाते थे। आज 106 स्वदेशी निर्माता और 10 एन-95 मास्क निर्माता प्रतिदिन 1-1 लाख की मात्रा में ये उपकरण बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय 0.33 प्रतिशत रोगियों को वेंटिलेटर की और 1.5 प्रतिशत लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत होती है। 2 करोड़ 30 लाख पीपीई की खरीद के आर्डर दिए गए हैं। 2 करोड़ 28 लाख एन-95 मास्क की खरीद के आर्डर दिए गए हैं।
डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में भारत की स्थिति अन्य संपन्न और विकसित देशों से काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि जहां यूरोप के देशों और अमरीका में संक्रमित लोगों की संख्या लाखों में पहुंच रही है और मृत्यु के मामले तेजी से बढ़कर हजारों में पहुंच गए हैं वहां हमारे देश में अभी तक मरीजों की संख्या और मृत्यु दर पर सरकारी प्रयासों से लगाम लगाई गई है। विश्व में मृत्यु दर 7 प्रतिशत है तो भारत में यह 3 प्रतिशत के आस-पास है। हमारी बेहतर स्थिति का इन तथ्यों से भी स्पष्ट पता चलता है कि हमारी मामलों के दोगुना होने की दर बेहतर है। पिछले14 दिनों की यह दर 8.1 दिन है, पिछले 7 दिनों की यह दर 9.3 दिन है और पिछले तीन दिन की यह दर 10.5 दिन है। केन्द्र सरकार ने राज्यों के साथ मिलकर काम करते हुए स्थिति पर काबू पाने के गंभीर प्रयास किए हैं। पिछले 7 दिन में 66 जिलों में, पिछले 14 दिनों में 48 जिलों में, 21 दिनों में 31 जिलों में और 28 दिनों में 16 जिलों में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया। हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में काम कर रहे हैं और वह स्वयं प्रतिदिन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इसका प्रभाव है कि देश में 300 से अधिक जिले इस समय संक्रमण से प्रभावित नहीं है। लगभग 300 जिले गैर हॉटस्पाट वाले हैं जहां 5 या इससे कम मामले हैं। केवल 129 जिले हॉटस्पॉट युक्त हैं जहां 15 से ज्यादा या 15 से कम मामले हैं। हमने कोविड-19 के रोगियों के उपचार के लिए 3 स्तरीय व्यवस्था की है।
डॉ. हर्ष वर्धन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे दिल्ली की स्थिति के मद्देनजर संक्रमित लोगों तक आवश्यक मदद पंहुचाने का काम करे। उत्तरी जिले की स्थिति अच्छी नहीं है और वह खराब होकर रेड जोन में चला गया है। उन्होंने कहा कि वे संक्रमित लोगों को सहायता पंहुचाने के अलावा अपने परिवार और आसपास का भी ध्यान रखें। लोगों को बताएं कि सरकार ने टेलीमेडिसिन, डिजिटल प्रिस्क्रिपशन और दवाई पंहुचाने की व्यवस्था की है। कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि गरीब कल्याण योजना से मिल रही राहत की लोगों को जानकारी दें और उन्हें इस प्राप्त करने में सहायता दें। उन्होंने कहा कि वे अनुशासन बनाकर रखें और सोशल डिस्टेंसिंग तथा लॉकडाउन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। ऐसा करने से हम वैक्सीन विकसित होने तक सोशल वैक्सीन के माध्यम से स्थिति पर नियंत्रण कर सकेंगे। 5 देशों में भारत भी शामिल है जिसने कोरोना वायरस को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना योद्धाओं पर हो रहे हमलों और उनके साथ दुर्व्यवहार में शामिल लोगों के लिए पुराने महामारी रोग कानून का संशोधन कर एक अध्यादेश जारी किया गया है जिसके अंतर्गत दोषी लोगों को कड़ी सजा और जुर्माना लगाया जा सकता है। डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि कोरोना योद्धा अपने कठिन परिश्रम और समर्पित भावना से रोगियों का उपचार कर रहे हैं। वे हमारे सम्मान के अधिकारी हैं।
डॉ. हर्ष वर्धन ने काफी साधारण सावधानियों जैसे कि आपसी दूरी बनाए रखना, बार-बार अच्छी तरह हाथ धोना, घरों में बने रहना और आंख-नाक और मुंह को नहीं छूने के निर्देशों का पालन करें। लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि उनमें प्रतिरोधक क्षमता अधिक…
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


