CorCom declares total shutdown on PM Modis Manipur visit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी के मणिपुर दौरे पर बंद का आह्वान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 8:42 PM (IST)
मोदी के मणिपुर दौरे पर बंद का आह्वान
इम्फाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार के मणिपुर दौरे को देखते हुए उग्रवादियों ने बंद का आह्वान किया है। छह उग्रवादी समूहों की समन्वय समिति (को-कॉम) ने शनिवार को सुबह छह बजे से बंद का ऐलान किया है। को-कॉम का कहना है कि बंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इम्फाल छोडऩे तक प्रभावी रहेगा। पुलिस का कहना है कि प्रधानमंत्री के एक घंटे के राज्य के दौरे के दौरान कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। को-कॉम ने एक बयान में केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उन समुदायों को आपस में लड़ाने की साजिश कर रही है, जो शांति व सौहार्द के साथ पीढिय़ों से रह रहे हैं। बंद के दौरान लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। हालांकि इस दौरान मीडिया तथा कुछ अन्य आवश्यक सेवाओं को छूट हासिल होगी।

[ लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement