Copy in exam 6 students expelled of Veer Bahadur Singh Purvanchal University-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परीक्षा में आधा दर्जन नकलचियों का रस्टीकेट

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मई 2017 8:53 PM (IST)
परीक्षा में आधा दर्जन नकलचियों का रस्टीकेट
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूविवि की मुख्य परीक्षाओं का उङाका दलों ने गुरुवार को आधा दर्जन नकलचियों का रस्टीकेट किया। टीमों ने दो परीक्षा केन्द्रों में भारी अव्यवस्था की शिकायत की है। परीक्षा में दर्जन भर मोबाईल जब्त किए। यूजी विज्ञान संकाय पीजी की कला संकाय के विषयों की परीक्षा थी, टीमों ने चारों जिलों में दोनों पालियो की परीक्षाओं में कुल 30 से अधिक परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया, डा .अखिलेश गौतम अपने सहयोगी डा. मनोज कुमार, डा. राकेश विन्द के साथ जनहित महाविद्यालय जलालपुर में पहुंचे,वहां भगदड मच गई, वहां अव्यवस्था मिली।टीम ने मङियाहु पीजी कालेज में बीएसई की परीक्षा में एक छात्र नकल में पाबंद कर दिया।
संयोजक डा. मनोज श्रीवास्तव की टीम अपने सहयोगी डा. प्रेमचंद सिंह, डा . अमित सिंह के साथ टीम सूरज बली महाविद्यालय में पहुची वहां पाच छात्रों का रस्टिकेट किया,इसके बाद विहारी महिलामहाविद्यालय में एक छात्रा को नकल करते पकड कर रस्टिकेट कर दिया। संयोजक डा. राकेश यादव की टीम सहयोगियों के साथ आठ परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। तीन केन्द्रों पर मिली अव्यवस्था की पियू को रिपोर्ट किया, टीम में डा. छोटे लाल नाविक, डा. कमल प्रकाश रंजन, डा. संदीप कुमार मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement