Cooperation is base of farming says grover-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सहकारिता कृषि क्षेत्र का आधार है-ग्रोवर

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 4:21 PM (IST)
सहकारिता कृषि क्षेत्र का आधार है-ग्रोवर
पलवल। सहकारिता राज्यमंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि सहकारिता कृषि क्षेत्र का आर्थिक आधार है। सहकारिता क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। सहकारी चीनी मिल, पलवल के पिराई सत्र 2016-17 का शुभारंभ करने के उपरांत सहकारिता राज्यमंत्री ने गन्ना उत्पादन किसानों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि चीनी मिल के पिराई सत्र 2016-17 के तय किए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए चीनी मिल के सभी अधिकारी व कर्मचारी बेहतर तालमेल के साथ टीम के रूप में कार्य करें। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास की सोच के साथ कार्य कर रही है। किसानों के हित प्रदेश सरकार की अहम प्राथमिकता है। पैसे की मजबूरी में करवा रहे हैं नसबंदी ! पढ़े पूरा मामला

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement