Cool feeling with strong winds in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में तेज हवाओं से ठंडक का अहसास

khaskhabar.com: बुधवार, 31 जनवरी 2018 12:49 PM (IST)
यूपी में तेज हवाओं से ठंडक का अहसास
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। हालांकि, तेज हवाएं चलने से ठंडक का अनुभव हो रहा है। फिलहाल, मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे ठंडक का एहसास होगा। हालांकि, कोहरे से लोगों को राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है। गुप्ता के मुताबिक, फरवरी के पहले सप्ताह से मौसम साफ होने की पूरी संभावना है। इसके बाद कोहरे का असर भी समाप्त हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियसय दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, कानपुर का 13़ 3 डिग्री, बनारस का 12 डिग्री, इलाहाबाद का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement