Advertisement
ऐप से धर्मातरण मामला : डाटा रिकवरी के बाद बद्दो पर होगी सवालों की बौछार

दरअसल, 30 मई को पुलिस को मिली सूचना और शिकायत के मुताबिक ही पुलिस ने धर्मातरण मामले में कार्रवाई करते हुए सबसे पहले मौलवी को गिरफ्तार किया था और उसके बाद इसके मास्टरमाइंड बद्दो की तलाश शुरू हो चुकी थी। करीब 10 दिनों के बाद बद्दो को महाराष्ट्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया था और फिर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उससे मिले सभी दस्तावेज और गैजेट्स की जांच की जा रही है और उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। अभी तक पुलिस को 4 नाबालिग लड़कों के धर्मातरण की पुख्ता खबर मिली है। उसके आगे और कितने लोगों के साथ ऑनलाइन गेम के जरिए धर्मातरण का खेल खेला गया था, इसका पता लगाने में पुलिस को डाटा रिकवर होने के बाद काफी सहूलियत मिलेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


