Advertisement
राजनीतिक पर्चों पर श्री हरमंदिर साहिब और राम जन्मभूमि मंदिर की तस्वीरें छापने पर भड़का विवाद, पुलिस कार्रवाई की मांग

पर्चों के स्वरूप पर जताई आपत्ति: एडवोकेट गुजराल ने आरोप लगाया कि वितरित किए गए राजनीतिक पर्चों में सबसे ऊपर राजनीतिक पार्टी के नेताओं की तस्वीरें, बीच में बड़े आकार में पार्षद प्रेम लता की तस्वीर और सबसे नीचे श्री हरमंदिर साहिब तथा राम जन्मभूमि मंदिर की पवित्र तस्वीरें छापी गईं। ऐसे कई पर्चे सड़कों और गलियों में बिखरे पाए गए, जिनके ऊपर से लोग पैदल चल रहे थे और वाहन गुजर रहे थे। इससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।
वीडियो जारी कर मांगी थी माफी, फिर भी छपे नए पर्चे: उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा सोशल मीडिया पर रोष जताए जाने के बाद पार्षद प्रेम लता ने एक वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की थी और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। लेकिन इसके बावजूद एक अन्य पर्चा वितरित किया गया, जिसमें दोबारा राजनीतिक नेताओं के नीचे श्री हरमंदिर साहिब और राम जन्मभूमि मंदिर की तस्वीरें छापी गईं। गुजराल ने सवाल उठाया कि सार्वजनिक माफी के बाद एक जनप्रतिनिधि द्वारा ऐसी गलती दोबारा कैसे दोहराई जा सकती है।
सेक्टर-35 निवासी ने दर्ज करवाई पुलिस शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
एफआईआर दर्ज करने की मांग: एडवोकेट गुजराल ने जानकारी दी कि सेक्टर-35, चंडीगढ़ की निवासी बीबी मनमोहन कौर ने 14 नवंबर 2026 को धार्मिक स्थलों के कथित अपमान और क्षेत्रवासियों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में पार्षद प्रेम लता के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने के लिए पुलिस में औपचारिक शिकायत दी है।
कानून से ऊपर कोई नहीं: गुजराल ने चंडीगढ़ पुलिस से आग्रह किया है कि दोनों प्रकार के पर्चों और सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों की निष्पक्ष व विस्तृत जांच कर भारतीय कानून की संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, "माफी मांगना किसी को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कार्रवाई दोबारा दोहराने का लाइसेंस नहीं दे सकता। जनप्रतिनिधि चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, कानून से ऊपर नहीं हो सकते।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


